चाईबासा, अप्रैल 16 -- चाईबासा, संवाददाता। खरसावां गोलीकांड घटना पर आधारित बायोपिक फिल्म के लिए प्रकृति व्याख्या केंद्र, चाईबासा में कोल्हान हो फिल्म्स एंड म्यूजिक एसोसिएशन एवं राहुल गागराई फिल्म्स के बैनर तले स्थानीय कलाकारों के चयन के लिए ऑडिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खरसावां गोलीकांड में शहीद हुए व्यक्तियों की याद में दीप जलाकर किया गया। इस अवसर पर फिल्म के लेखक लक्ष्मण मुर्मू ने बताया कि उन्होंने फिल्म की कहानी तैयार करने के लिए लगभग 600 दिनों तक गहन शोध कार्य किया। कोल्हान हो फिल्म्स एंड म्यूजिक एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सरील देवगम ने कहा कि ऑडिशन में चयनित सभी स्थानीय कलाकारों को इस फिल्म के साथ-साथ अन्य रोजगार के अवसरों से भी जोड़ा जाएगा। राहुल गागराई फिल्म्स के मैनेजर कलिया जामुदा ने बताया कि फिल्म को अधिक ...