रुद्रपुर, अप्रैल 28 -- आनंद पांडे, पंतनगर। प्रदेश में जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शोध व नवाचार को गति देने के लिए उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद्, पंतनगर और एसबीएस विवि देहरादून के बीच समझौता हुआ है। मंगलवार को बायोटेक सभागार में निदेशक डॉ. संजय कुमार और एसबीएस विवि के कुलपति डॉ. जे कुमार ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से शोध परियोजनाएं, प्रशिक्षण व सेमिनार आयोजित करेंगे, साथ ही आधुनिक सुविधाओं, संकाय और विद्यार्थियों का आदान-प्रदान भी होगा। डॉ. जे कुमार ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ शोध को नई दिशा मिल रही है, वहीं डॉ. संजय कुमार ने इसे छात्रों के लिए नए अवसरों का द्वार बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...