हल्द्वानी, अगस्त 4 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमएससी बायोटेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम की अस्थायी संबद्धता के विस्तार को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से गठित निरीक्षण मंडल ने बायोटेक्नोलॉजी विभाग का निरीक्षण किया। प्रयोगशालाओं, आधुनिक उपकरणों, शिक्षण एवं अनुसंधान सुविधाओं, फैकल्टी, फर्नीचर, आधारभूत ढांचे और अभिलेखों की जांच की गई। निरीक्षण में विषय विशेषज्ञ प्रो. वीना पांडे, विज्ञान संकाय के डीन प्रो.संजय पंत, उच्च शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ. गोविंद पाठक, इंजीनियर हरीश जोशी, बायोटेक्नोलॉजी समन्वयक डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. अंशुलिका उपाध्याय, श्याम मेवाड़ी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...