बरेली, मार्च 10 -- बरेली। आईसीएआर-केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई), इज्जतनगर में "फ्यूचरिस्टिक पोल्ट्री प्रोडक्शन के लिए बायोटेक्नोलॉजी में इनोवेशन" विषय पर 10 दिवसीय शॉर्ट कोर्स का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. एस.के. मेंदीरत्ता, जॉइंट डायरेक्टर (एकेडमिक), आईसीएआर-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), इज्जतनगर ने किया। उद्घाटन संबोधन में डॉ. मेंदीरत्ता ने पोल्ट्री उत्पादन के क्षेत्र में सीएआरआई की महत्वपूर्ण भूमिका और यहां उपलब्ध उन्नत अनुसंधान सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक शोध के माध्यम से पोल्ट्री सेक्टर को नई दिशा मिल रही है। सीएआरआई के निदेशक डॉ. जगबीर सिंह त्यागी ने अपने संबोधन में शोध के दौरान मॉलिक्यूलर टूल्स और तकनीकों के उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। ...