नई दिल्ली, मई 5 -- Biocon Latest Updates: भारत की प्रमुख बायोटेक्नोलॉजी कंपनी बायोकॉन (Biocon) के भविष्य को लेकर एक अहम ऐलान हुआ है। कंपनी की संस्थापक और चेयरपर्सन किरण मजुमदार-शॉ ने अपनी भतीजी क्लेयर मजुमदार को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। फॉर्च्यून इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात की जानकारी दी। चार दशक से अधिक पहले बायोकॉन की स्थापना करने वाली और नि:संतान किरण मजुमदार-शॉ का मानना है कि 37 वर्षीय क्लेयर मजुमदार कंपनी के अगले चरण के ग्रोथ का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त हैं। यह डेवलपमेंट अपग्रेडेड बायोटेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित होगा।परिवार के अन्य सदस्य भी देंगे सहयोग किरण ने बताया कि भविष्य में क्लेयर के भाई एरिक मजुमदार, जो कैलटेक में प्रोफेसर और AI एक्सपर्ट हैं, तथा क्लेयर के पति थॉमस रॉबर्ट्स,...