सिमडेगा, मार्च 14 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीडीसी दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में बैठक की। बैठक में जेएसएलपीएस द्वारा संचालित फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी तथा खरीदारी करने वाली कंपनियों के बीच वर्चुअल बायर-सेलर मीट का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कंपनियों के माध्यम से आए बायर प्रतिनिधि के साथ भौतिक रूप से तथा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के प्रतिनिधि एवं जेएसएलपीएस के पदाधिकारी एवं प्रदान टीम के साथ वर्चुअल रूप से बैठक की गई। बैठक का उद्देश्य जिले के एफपीओ द्वारा उत्पादित कृषि एवं वनोपज को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ना और संभावित बायर कंपनियों के साथ सीधा समन्वय स्थापित करना था। इस दौरान एफपीओ के उत्पादों की खरीद, आपूर्ति, गुणवत्ता मानक तथा मूल्य निर्धारण सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत च...