शामली, मई 20 -- कांधला। नगर के बायपास मार्ग स्थित मोहल्ला शेखजादगान में ट्रांसफार्मर फुंकने से पिछले दो दिनों से आधी से अधिक बस्ती की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न आने से लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। परेशान मोहल्लावासियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और जल्द समाधान की मांग उठाई। मोहल्ला शेखजादगान में लगा ट्रांसफार्मर दो दिन पहले अचानक फुंक गया था, जिसके बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लगातार दो दिनों तक समस्या का समाधान न होने से लोगों का आक्रोश बढ़ गया। यह भी पढ़ें- कोरोकला गांव में 15 दिनों से फुंका ट्रांसफार्मर गर्मी के कारण घरों में पंखे, कूलर और पानी की मोटरें बंद पड़ी हैं, जिससे लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।रविवार को मोहल्ले के द...