नई दिल्ली, जुलाई 14 -- एडुटेक की चर्चित कंपनी रही बायजू के फाउंडर बायजू रवींद्रन को जेल जाना पड़ सकता है। दरअसल, सिंगापुर हाईकोर्ट (HC) ने बायजू रवींद्रन को सुनाई गई छह महीने की जेल की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। इसका मतलब है कि अगर रवींद्रन सिंगापुर जाते हैं तो उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। बता दें कि मई महीने में सिंगापुर की एक अदालत ने बायजू रवींद्रन को जेल की सजा सुनाई थी।रवींद्रन ने राहत के लिए दी थी अर्जी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट ने 9 जुलाई को रवींद्रन की उस अर्जी को खारिज कर दिया जिसमें सजा पर रोक लगाने की मांग की गई थी। रवींद्रन के सीनियर लिटिगेशन एडवाइजर और लॉ फर्म 'लाजरेफ ले बार्स' के फउंडर जे. माइकल मैकनट ने एक बयान में कहा,, "मिस्टर रवींद्रन का कहना है कि उन्होंने जान-बूझकर या किसी और तरह से अदालत के किसी...