लखनऊ, अक्टूबर 6 -- केडी सिंह बाबू स्टेडियम की प्रशिक्षु नूपुर पांडेय और भूमिका ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दोनों खिलाड़ियों का चयन यूपी अंडर-19 उत्तर प्रदेश महिला टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी टी-20 ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। क्रिकेट प्रशिक्षक एमडी आसिफ राजा खान के मार्गदर्शन में उन्होंने कड़ी मेहनत की, जिसका परिणाम अब प्रतिष्ठित राज्य टीम में चयन के रूप में सामने आया है। नूपुर और भूमिका मंगलवार को करीब दो बजे अमौसी एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुईं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नूपुर और भूमिका की सफलता अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायी है। यह भी पढ़ें- सेंट जोसेफ की प्रिशा गुप्ता का यूपी अंडर-19 टीम में चयन उन्होंने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना क...