अयोध्या, अप्रैल 28 -- अयोध्या, संवाददाता। कांग्रेस के पूर्व विधायक स्व. सुरेंद्र प्रताप सिंह की पुण्यतिथि पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पर मनाई गई। इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेसियों ने उनेक व्यक्तित्व का बखान किया और चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्वांजलि दी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि बाबू सुरेंद्र प्रताप सिंह सादगी और ईमानदारी की मिसाल थे। अपने पांच वर्ष के विधायक कार्यकाल में उन्होंने आडंबर रहित जीवन जिया। उन्होंने कहा कि आज के नेताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाजहित में कार्य करना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बाबूजी जमीनी और संघर्षशील नेता थे। वे हमेशा आमजन के सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम ने कहा कि बाबू सुरेंद्र प्रताप सिंह ने सभासद स...