पूर्णिया, जनवरी 20 -- पूर्णिया,हिन्दुस्तान संवाददाता।बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक परिसर में सोमवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 429 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि को स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाते हुए उनके शौर्य, त्याग और बलिदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश सचिव अवधेश सिंह ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक जाति या वर्ग विशेष के नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव और स्वाभिमान के प्रतीक थे। उन्होंने जीवन भर संघर्ष किया, जंगल-जंगल भटके, लेकिन कभी भी मुगलों के सामने समझौता नहीं किया। उनका यह त्याग और आत्मसम्मान आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। माधव सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप समूचे हिं...