जमशेदपुर, अप्रैल 23 -- जमशेदपुर। झारखंड क्षत्रिय संघ बागबेड़ा महिला इकाई ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर बागबेड़ा कॉलोनी के कुंवर सिंह मैदान में स्मारक पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिला पार्षद डॉ. कविता परमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह, महिला इकाई सचिव पुष्पा सिंह, अध्यक्ष संध्या सिंह, झरना मिश्रा, विनोद सिंह, राकेश कुमार, मिथिलेश सिंह, राजा वर्मा, राजेश सिंह, शशि सिंह, रामचंद्र सिंह, रविशंकर सिंह, संदीप सिंह, राज कुमार सिंह, राहुल कुमार, पप्पू सिंह, गीता सिंह, रीना सिंह, विभा सिंह, अर्पणा तिवारी उपस्थित रहे। 'वीर कुंवर सिंह अमर रहें' के नारों से समापन हुआ। यह भी पढ़ें- बाबू वीर कुंवर सिंह की मनी जयंती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...