गोपालगंज, अप्रैल 17 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता जादोपुर थाना क्षेत्र के बाबू विशनपुर गांव में शुक्रवार को एक महिला को उनके ही ससुर ने लाठी-डंडे से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घायल हालत में महिला को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया गया है कि बाबू विशनुपर गांव निवासी जितेंद्र सिंह की पत्नी टुनी देवी अपने दो बच्चों को लेकर अपने ससुराल में रहती है। घरेलू विवाद को लेकर उसके पति करीब एक साल पूर्व घर छोड़कर चला गया था। पति के घर छोड़कर जाने के बाद टुनी देवी को उनके ससुर व भैंसुर हमेशा किसी न किसी बात को लेकर गाली गलौज करते हुए घर छोड़कर आने की धमकी देते हैं। यह भी पढ़ें- बुजुर्ग महिला से मारपीट, जांघ की हड्डी टूटी शुक्रवार को भी ससुर ने गाली गलौज करते हुए ...