नई दिल्ली, जनवरी 29 -- अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेशा रावल की फिल्म हेरा फेरी ने फिल्म के दोनो पार्ट से हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। फिल्म का तीसरा पार्ट भी आने वाला है और पिछले साल यह फिल्म परेश रावल को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी में रही। अब परेश ने फिल्म को लेकर बात की और कहा कि टेक्निकल दिक्कतों की वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हो रही है, लेकिन मूवी आएगी जरूर।क्यों हो रही हेरा फेरी 3 में देरी द लावरी शो के दौरान बात करते हुए परेश ने फिल्म की रिलीज में हो रही देरी को लेकर कहा कि ये दिक्कत पर्सनली नहीं है उनको लेकर बल्कि अक्षय कुमार और फिल्म के मेकर्स के बीच टेक्निकल डिसअग्रीमेंट्स की वजह से है।लीगल मैटर पर बोले परेश रावल फिल्म को लेकर लीगल मैटर पर परेश ने कहा, 'अक्षय कुमार द्वारा मुझ पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा करने के बीच जो कुछ भी ...