सासाराम, जुलाई 6 -- सासाराम, नगर संवाददाता। देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर सोमवार को विभिन्न संगठनों ने उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जगजीवन राम स्मारक पर माल्यार्पण के बाद श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसके बाद जिला कांग्रेस कार्यालय स्थित इंदिरा गांधी आश्रम में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...