पलामू, अप्रैल 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। जिला कांग्रेस की अध्यक्ष विमला कुमारी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबूजी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और समावेशी विकास के सशक्त प्रतीक थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए निरंतर प्रयास किया। आज के समय में बाबू जगजीवन राम के विचारों की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। समाज में असमानता और भेदभाव को समाप्त करने के लिए उनके सिद्धांतों को आत्मसात करना जरूरी है। जयंती कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सत्यानंद दूबे, सत्येंद्र सिंह, गोपाल सिंह, जितेंद्र कमलाप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.