पटना, अप्रैल 5 -- कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में रविवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 119वीं जयंती मनाई गई। मौके पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। मौके पर कांग्रेसियों ने उनके आदर्शों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने की। उन्होंने कहा कि बाबू जगजीवन राम का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, सामाजिक न्याय और वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। कांग्रेस पार्टी उनके आदर्शों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। मौके पर पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, ब्रजेश प्रसाद मुनन, असित ...