बाबू को दफ्तर में बंद कर दरवाजे पर जड़ा ताला
लखनऊ, जून 10 -- मोहनलालगंज तहसील के आरके दफ्तर में पत्रावली में रिपोर्ट लगाने के लिए कई दिनों से दौड़ लगा रहे एक युवक ने रजिस्ट्रार कानूनगो को उन्ही के दफ्तर में बंधक बना लिया। वकील की ड्रेस में मौजूद युवक ने दफ्तर के मुख्य दरवाजे को बाहर से ताला डाल दिया। जिस समय युवक ने ताला लगाया उस समय दफ्तर में कई वकील और कर्मचारी मौजूद थे। काफी देर तक युवक हंगामा करता रहा। बाद में लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया तब युवक ने ताला खोला। मोहनलालगंज के रजिस्ट्रार कानूनगो दफ्तर में बुधवार की दोपहर पहुंचे एक युवक ने हंगामा शुरू कर दिया। युवक का कहना था की रजिस्ट्रार कानूनगो व दफ्तर के अन्य कर्मचारी काफी दिनों से एक पत्रावली में रिपोर्ट नहीं लगा रहे हैं। युवक ने हंगामा शुरू कर दिया, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई तो वह दफ्तर से बाहर निकल कर मुख्य दरवाजे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.