आरा, फरवरी 10 -- पीरो, संवाद सूत्र। प्रखंड के सहेजनी गांव में बाबू वीर कुंवर सिंह चेतना मंच का मंगलवार को प्रखंड स्तरीय सम्मेलन संपन्न हुआ। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष धनजी सिंह और संचालन अमरेन्द्र कुमार उर्फ पिंटू सिंह ने किया। सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने और नशा मुक्त समाज का निर्माण करने का एजेंडा पारित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मौजूद प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि हमारे समाज के गरीब तबके के लोगों को समाजिक रूप से मजबूत करने के लिये सबको आगे आना होगा। जिला संयोजक सुनील सिंह, बलवंत सिंह, बैजनाथ सिंह, निर्मल राय, संजय सिंह, विनोद सिंह, मनीष कुमार सिंह और धीरेन्द्र कुमार सिंह ने समाज को एकजुट करने का संकल्प दोहराया। अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र बघउड़ गांव में 19 जून को महाराणा प्रताप सिंह की जयंती मनाने का फैसला लिया गया।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.