कौशाम्बी, मार्च 12 -- सैनी थाना क्षेत्र के रामपुर धमावां गांव में हुए बाबूलाल हत्याकांड मामले में फरार आरोपी महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया है। महिला का बेटा बुधवार को ही जेल भेजा जा चुका है। इस मामले में सिराथू चौकी प्रभारी व एक आरक्षी भी निलंबित किए जा चुके हैं। रामपुर धमावां निवासी 70 वर्षीय बाबूलाल सरोज किसानी करते थे। सात मार्च की शाम वह चरी काटने खेत गए थे। वहां कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि पौत्र नितिन सरोज ने ही वारदात को अंजाम दिया था। मृतक की पत्नी गुलजारा देवी की तहरीर पर पौत्र नितिन तथा उसकी मां रुक्मिणी देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम हुआ था। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही थी। बुधवार की सुबह आरोपी नितिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गुरुवार की श...