रांची, फरवरी 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से धान खरीद पर दिए गए बयान को तथ्यहीन और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी राज्य के किसानों को डराने और झूठ परोसने का काम कर रहे हैं। उन्हें यह याद रखना चाहिए कि भाजपा शासित राज्यों में किसान एमएसपी के लिए तरस रहे हैं, जबकि झारखंड में महागठबंधन सरकार किसानों को प्रति क्विंटल 2,450 का भुगतान कर रही है। कांग्रेस ने अपने वादे के अनुरूप बोनस और खरीद प्रक्रिया को सरल बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में किसानों को धान खरीद के एवज में पूरी राशि कई महीने बाद दो-तीन किश्तों में दी जाती थी, लेकिन राज्य सरकार में किसानों को अब हाथों-हाथ एकमुश्त राशि का भुगतान किया ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.