हमीरपुर, मार्च 8 -- मुस्करा। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। जिसमें बाबूलाल प्रजापति ब्लाक अध्यक्ष व फूलचंद्र मंत्री चुने गए। निर्वाचन अधिकारी चंद्रभान, चंद्रपाल और सुरेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले के मुस्करा ब्लॉक में पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव विकासखंड सभागार में संपन्न हुआ। कर्मचारी संघ अध्यक्ष पद के चुनाव में दो प्रत्याशी आमने-सामने मैदान में उतरे। जिनमें से बाबूलाल प्रजापति ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी हराकर विजय हासिल की। इस चुनाव में कुल 60 मत पड़े। जिसमें से बाबूलाल प्रजापति को 35 मत मिले और रामनरेश भारती को 24 मत मिले। जबकि एक मत बेकार चला गया। वहीं मंत्री पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में उतरे जिसमें बलवान को 28 मत प्राप्त हुए और फूलचंद को ...