बाबूराम की रिहाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीओ से मिले समिति सदस्य
बागपत, जून 24 -- वरुण लुहारी हत्याकांड में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी तथा रिटायर्ड शिक्षक बाबूराम की रिहाई की मांग को लेकर न्याय समिति के सदस्यों ने मंगलवार को क्षेत्राधिकारी (सीओ) से मुलाकात की। समिति ने मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्दोष लोगों को राहत दिलाने की मांग उठाई। गौरतलब है कि नौ जून को बड़ौत में व्यापारी पिता-पुत्र की हत्या के बाद भाग रहे बदमाशों का पीछा करते समय वरुण लुहारी उर्फ प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए थे। पुलिस ने व्यापारी पिता-पुत्र हत्याकांड में वरुण के पिता एवं सेवानिवृत्त शिक्षक बाबूराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
न्याय समिति की बैठक 21 जून को वरुण की तेरहवीं के बाद ग्रामीणों और समर्थकों द्वारा 25 सदस्यीय न्याय समिति का गठन किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.