मधुबनी, मई 5 -- बाबूबरही, संवाददाता। बाबूबरही जेएन प्लस टू हाईस्कूल के खेल मैदान और स्कूल परिसर में हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग करते हुए एलएनएमयू दरभंगा के सीनेट सदस्य ध्रुव कुमार ने झंझारपुर सांसद को आवेदन देकर गुहार लगाई है। बताया कि प्रकाश व्यवस्था के अभाव में रात के समय परिसर में अंधकार छाया रहता है जिससे असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मैदान में जुआ-सट्टा, नशाखोरी एवं गंदगी की समस्या आम हो गई है। हाई मास्ट लाइट लगने से न केवल इन गतिविधियों पर रोक लगेगी, बल्कि छात्रों एवं युवाओं को सुरक्षित माहौल में खेलकूद व अन्य सकारात्मक गतिविधियों का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- शिकायत के बाद भी हाईमास्ट नहीं कराई जा रही दुरुस्त उन्होंने सांसद निधि से लाइट लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...