मधुबनी, मार्च 6 -- हरलाखी,एक संवाददाता। बासोपट्टी थाना क्षेत्र के कमलपुर चौक के पास शुक्रवार सुबह एक अनियंत्रित बाइक सवार की ठोकर से टेम्पो में बैठी एक महिला की मौत हो गई। वहीं टेम्पो में बैठी दो अन्य महिला भी घायल हो गई। जबकि घटना के बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर घटना स्थल से फरार हो गया। मृत महिला की पहचान बाबूबरही थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार निवासी मो मंजूर हुसैन की पत्नी शकीला खातून (58 वर्ष) के रूप में बताए गए हैं। महिला टेम्पो से कलुआही से बासोपट्टी की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है महिला खिरहर किसी के जनाजे में शरीक होने जा रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 9 बजे कमलपुर चौक के पास बासोपट्टी की ओर से आ रही एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक सवार ने टेम्पो में जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो में सवार शकीला खातून गंभीर रूप से घायल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.