मधुबनी, फरवरी 12 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही थाना क्षेत्र में मारपीट, छिनतई, जमीन विवाद और विद्युत चोरी के पांच अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। तिरहुता गांव में मोहम्मद मुस्तफा की पत्नी हसीना खातून ने मोहम्मद आलम व अन्य पर अरहर फसल क्षति को लेकर गाली-गलौज, मारपीट व 10 भारी पायल छीनने का आरोप लगाया। वहीं मोहम्मद आलम अंसारी ने पड़ोसी मुस्तफा अंसारी पर खेत से फसल काटने का विरोध करने पर उनकी पत्नी से मारपीट, जेवर व 15 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। बेला बकसाही में सरोज कुमार यादव ने ललित यादव व मां देवी पर मारपीट, 12 हजार रुपये व सोने की बजरंगबली छीनने का आरोप लगाया है। इसी गांव की उमा देवी ने राजकुमार यादव सहित चार लोगों पर जमीन विवाद में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके अलावा ब्रह्मोतरा गांव के मो. नसीबूल पर विद्यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.