मधुबनी, जून 24 -- बाबूबरही। प्रखंड की बरदाही एवं मिश्रौलिया पंचायत स्तर पर मंगलवार को कृषि जन कल्याण चौपाल-सह-खेत बचाओ अभियान 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने किसानों को खरीफ फसलों के बेहतर प्रबंधन, उन्नत खेती, फसल सुरक्षा, जल संरक्षण तथा सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी दी। किसानों की समस्याएं सुनकर समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों और किसान थे। यह भी पढ़ें- खरीफ महोत्सव में किसानों को दी गई प्राकृतिक खेती की जानकारी यह भी पढ़ें- कृषि जन कल्याण चौपाल: किसानों को दी गई उन्नत व जैविक खेती की जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...