शाहजहांपुर, मार्च 3 -- श्री राम चन्द्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल 'दाजी' के सान्निध्य में आयोजित पांच चरणों वाले बसंत उत्सव-2026 का आज भव्य समापन हुआ। अंतिम चरण में देश-विदेश से आए हजारों अभ्यासियों की उपस्थिति ने आश्रम परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। प्रातःकाल सामूहिक ध्यान साधना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। एकात्म भाव से ध्यान करते हुए उपस्थित साधकों ने मानव कल्याण और विश्व शांति की कामना की। वातावरण में शांति, अनुशासन और समर्पण की अद्भुत अनुभूति रही। अपने उद्बोधन में दाजी ने कहा कि उत्सव का मूल उद्देश्य अहंकार का त्याग और विनम्रता का विकास है। उन्होंने कहा कि विनम्रता ही कृपा को आकर्षित करती है और चेतना के विस्तार का मार्ग प्रशस्त करती है। जब व्यक्ति अपने भीतर शून्यता का भाव ल...