गंगापार, मई 11 -- भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान ने क्षेत्र के तालाबों व अमृत सरोवरों को पूरी तरह सुखा दिया है, जिससे पशु-पक्षियों के सामने पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। शासन द्वारा सभी अमृत सरोवरों को भरवाने और घुमंतू पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन संबंधित विभागों की लापरवाही के चलते अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। बाबूगंज के चिरौड़ा गांव स्थित अमृत सरोवर भी सूखा पड़ा है, जहां पानी के अभाव में पशु-पक्षी भटकने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी शासन के आदेशों को नजरअंदाज कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- उरुवा सिंचाई के लिए रजबहा का मुंह खोला गया लोगों ने जल्द तालाबों और अमृत सरोवरों में पानी भरवाने की मांग की है, ताकि बेजुबान जीवों को राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्...