मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- सोमवार को अफसरों ने बाबुल बनकर एक ही मंडप में 94 बेटियों को शादी कराकर धुमधाम से विदा किया है। नई मंडी में स्थित मधुर मिलन वेंकट हॉल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बेटियों की शादी कराई गई है। नगर पालिका मुजफ्फरनगर ने 74 और बघरा ब्लाक ने 20 जोडों की शादी कराई है। ढोल नगाडों के साथ वर, वधु और उनके साथ आए परियोजनाओं का भव्य स्वागत किया गया है। जिला समाज कल्याण विभाग के द्वारा भोजन की भी अच्छी व्यवस्था कराई गई। कूकडा चौक पर स्थित मधुर मिलन वेंकट हॉल में मुजफ्फरनगर नगर पालिका और बघरा ब्लाक के जोड़ों की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी हुई है। मुजफ्फरनगर नगर पालिका के 85 जोडों में से 74 जोड़े शादी के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कार्यक्रम में 20 हिंदू जोड़ों का वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ शादी कराई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.