छपरा, मई 19 -- डुमरी बुजुर्ग से शुरू हुआ 'सहयोग शिविर', हर पंचायत तक पहुंचेगी सरकार छपरा,नगर प्रतिनिधि/ दरियापुर एक संवाददाता। लोकनायक जेपी की धरती के साथ ही बाबा हरिहर नाथ की धरा से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को राज्यव्यापी सहयोग अभियान का आगाज किया। उन्होंने कहा कि बिहार की समृद्धि और भारत विकसित हो, इसके लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पूर्व मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सहयोग शिविर' के जरिये लोगों की समस्यायों का समाधान निकलेगा। सरकार जनता के हित को ध्यान में रखते हुए ही योजनाएं बनाती है और नीतियां निर्धारित करती है। जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार का दायित्व है। यह'सहयोग शिविर' कार्यक्रम पूरे बिहार में प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत स्तर पर लगाई जाएगी ताकि लोगों के सपने साकार...