बाबा सोमेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़
गाजीपुर, अगस्त 3 -- मुहम्मदाबाद। सावन के प्रथम सोमवार पर ग्राम बैजलपुर स्थित अति प्राचीन बाबा सोमेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तेज बारिश और हवाओं के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। तड़के तीन बजे से श्रद्धालु बच्छलपुर घाट पहुंचकर गंगा स्नान करने लगे और पवित्र जल लेकर बाबा के दरबार में पहुंचे। हर-हर महादेव और बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। हजारों श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं की संख्या भी अधिक रही। भारी भीड़ को देखते हुए कोतवाली पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। यह भी पढ़ें- पहली सोमवारी: हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय मंदिर परिसर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.