सहारनपुर, जून 15 -- नानौता। क्षेत्र के गांव सोना अर्जुनपुर स्थित प्राचीन बाबा सिद्ध मंदिर गठिया-बाय से पीड़ित लोगों की आस्था का प्रमुख केन्द्र है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि मंदिर के सामने स्थित तालाब से निकलने वाली विशेष मिट्टी(चंदन) को शरीर पर लगाने से गठिया-बाय सहित कई अन्य रोगों में लाभ मिलता है। बाबा सिद्ध समिति के उपाध्यक्ष बल सिंह पुंडीर के अनुसार तालाब के मध्य स्थित बाबा सिद्ध मंदिर की तपोस्थली पर प्रत्येक वर्ष जून और जुलाई माह के प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को भव्य मेले का आयोजन होता है। मंदिर से जुड़ी एक अनूठी परंपरा भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र है। मान्यता के अनुसार यहां आने वाले गठिया-बाय के रोगियों को गांव में जाकर भोजन मांगकर लाना पड़ता है। श्रद्धालु इसे बाबा सिद्ध महाराज की विशेष बख्शीश मानते हैं और पूरी श्रद्धा के स...