गोरखपुर, मई 2 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आश्रम अघोर पीठ में शुक्रवार को क्रीम कुंड काशी के पीठाधीश्वर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम का प्राकट्य दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पीठ प्रमुख अवधूत छबीले राम ने महाप्रभु की महाआरती से की। इसके बाद उनके निर्देशन में अघोर पीठ ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ रूप कुमार बनर्जी सहित श्रद्धालुओं ने शहर के विभिन्न देवस्थानों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर सफाई अभियान चलाया। मुक्तेश्वरनाथ मंदिर, बेतियाहाता हनुमान मंदिर, गोलघर काली मंदिर, जटाशंकर गुरुद्वारा, विष्णु मंदिर असुरन और तारामंडल स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर समेत कई स्थलों की साफ-सफाई कर झाड़ू भेंट की गई। यह भी पढ़ें- अघोर पीठ में 55 कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह कई स्थानों पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया ...