मधेपुरा, फरवरी 16 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता। शिव विवाह पर बाबा सिंहेश्वर नाथ की निकाली गयी भव्य और आकर्षक बारात में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा। जैसे-जैसे बाबा भोलेनाथ की बारात आगे बढ़ी लोगों का जत्था उत्साह के साथ शामिल होता रहा। बाबा भोलेनाथ की बारात मंदिर से लगभग छह बजे शाम में निकाली गयी। रथ पर सवार बाबा भोलेनाथ की बारात में पदाधिकारियों के साथ नगर के गणमान्य व व्यवसायी सहित आम श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल रहे। बारात में महादेव के गण के रूप में भूत-प्रेत का रूप धारण किए युवा श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ नाचते हुए आगे चल रहे थे। बारात मंदिर से निकल कर नगर के वायपास रोड होते हूए हाथी गेट, शर्मा चौक, मनोहर लाल द्वारका प्रसाद पेट्रोल पंप, महावीर चौक सहित अन्य मार्गो का भ्रमण करते हुए बाबा के ससुराल गौरीपुर पहुंची। बारात में शामिल श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.