हमीरपुर, अप्रैल 12 -- मौदहा, संवाददाता। समाज सुधारक, भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक रैली पारा गांव सहित आसपास के क्षेत्र में उनके अनुयायियों ने निकाली। देश में इस दिन को समानता और सामाजिक न्याय के रूप में जाना जाता है। 14 अप्रैल को डॉ.भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। भारत रत्न, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, संविधान सभा में प्रारूप समिति के अध्यक्ष ने सामाजिक कुरीतियों, भेदभाव, छुआछूत का विरोध किया एवं शिक्षा के महत्व के बारे में समाज को जागृत करने का प्रयास किया। उनके जन्म दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ देश में मनाया जाता है। उनका कहना था कि शिक्षा वह शेरनी का दूध जो पीएगा वह समाज में दहाड़ेगा। इस अवसर पर रामप्रकाश प्रजापति, जीशान अली, रवि वर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.