बदायूं, अप्रैल 23 -- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा डॉ. भीमराव आंबेडकर का व्यक्तित्व केवल संविधान निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने भारतीय समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया। बाबा साहेब ने समानता और अधिकारों की जो मजबूत नींव रखी, उसी पर आज का लोकतांत्रिक भारत खड़ा है। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान-2026 के तहत बुधवार के लिए डायट ऑडिटोरियम में सदर विधानसभा की संगोष्ठी की गयी। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री/स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा आंबेडकर के विचार आज भी देश के नीति-निर्माण और विकास की आधारशिला हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने बाबा साहेब के आदर्शों को धरातल पर उतारते हुए गरीब कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार से जुड़ी य...