पटना, अप्रैल 14 -- राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कि हमसबों को यह नहीं भूलना चाहिए कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने भारत के संविधान की रचना की और उसमें पिछड़ा, अतिपिछड़ा, अनुसूचित जाति, जनजाति के हक और अधिकार की बातें की। बाबा साहेब ने हमें संगठित, शिक्षित और संघर्ष करने की प्रेरणा दी। वे प्रदेश राजद कार्यालय के कर्पूरी सभागार में मंगलवार को संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में ये बातें कहीं। तेजस्वी ने जोर दिया कि शिक्षा ग्रहण करने के लिए दलितों, शोषितों, वंचितों को हर स्तर पर आगे आना होगा। यह भी पढ़ें- समता,न्याय एवं बंधुत्व के अग्रदूत थे डॉ. आंबेडकर महिला आरक्षण के मामले पर राजद का स्टैंड शुरू से रहा है कि आरक्षण में आरक्षण हो। विशेष सत...