मोतिहारी, अप्रैल 27 -- आदापुर, एसं। प्रखंड के लतीहनवा आंबेडकर चौक पर रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर चेतना समिति, छौड़ादानों के तत्वावधान व विष्णुदेव राम की अध्यक्षता में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व विधि मंत्री डॉ. शमीम अहमद ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने अपना पूरा जीवन दलितों, पिछड़ों, शोषितों, वंचितों और महिलाओं को समान अधिकार दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का सपना सिर्फ संविधान लिखना नहीं था, बल्कि ऐसा समाज बनाना था जहां किसी के साथ जाति, धर्म, वर्ग और लिंग के आधार पर भेदभाव न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...