लोहरदगा, अप्रैल 14 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित रविदास मुहल्ला में डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती समारोह आयोजित की गई। सबसे पहले उपस्थित अतिथियों ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। बालिकाओं ने स्वागत गान के साथ बाबा साहेब की जीवनी पर भाषण व नृत्य प्रस्तुत किया।इस मौके पर उपस्थित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजमोहन राम ने कहा बाबा साहेब देश की महान विभूति थे। उनके उल्लेखनीय कार्यों को देश कभी नहीं भूलेगा। उनके आदर्शों पर चलना हमारा कर्तव्य है।रविदास विकास मंच के जिलाध्यक्ष रामकरण राम ने भी बाबा साहेब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए समाज के लोगों को उनके राहों पर चलने की सलाह दी।प्रखंड यह भी पढ़ें- भाजपाजनों द्वारा मनाई गई बाबा साहब की जयंती के एडादोन में गांव में भी...