बिजनौर, अप्रैल 14 -- अफजलगढ़। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सोमवार को विद्यालय परिसर में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पार्चन करके कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्य वक्ता ओमकार सिंह ने बाबा साहेब को देश की महान विभूति करार दिया। कहा कि उन्होंने जात-पात का खंडन करके सामाजिक भेदभाव मिटाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया था। राधिका, अंशिका, आरुषि, दिव्यांशी, साक्षी, सुशांत, अंश ने बाबा साहेब के जीवन से संबंधित प्रसंग प्रस्तुत किए। इस मौके पर आचार्य अनिल कुमार, मनोज शर्मा, अमरीश कुमार, कल्याण सिंह, खुशीराम सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें- स्कूलों में मनाई गई आबंडेकर जयंती यह भी पढ़ें- डॉ. आम्बेडकर का व्यक्तित्व बहुआयामी था: सौरभ यह भी पढ़ें- एमजी कॉलेज में मनाई आंबेडकर जयंती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...