अररिया, अप्रैल 14 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को शहर में भव्य एवं आकर्षक भीम रथ यात्रा निकाली जाएगी। अंबेडकर भारतीय समाज के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रथ यात्रा स्थानीय द्विजदेनी स्कूल ग्राउंड से प्रारंभ होकर सदर रोड, पोस्ट ऑफिस चौक, दीनदयाल चौक होते हुए गोढियार चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल तक पहुंचेगी। वहां माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम एक सभा में परिवर्तित हो जाएगा, जहां विभिन्न वक्ता अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम के संचालक भारतीय अम्बेडकर समाज के अध्यक्ष सूरज कुमार सोनू ने बताया कि पिछले वर्ष से भीम रथ यात्रा को भव्य रूप में निकाला जा रहा है। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर निकली शोभायात्रा उन्होंने कहा कि बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.