नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती से ठीक दो दिन पहले रविवार को कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर कांस्टीट्यूशन मैराथन का आयोजन करेगी। मंडी हाउस से अलीपुर रोड तक की इस मैराथन को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हालांकि, माना जा रहा है कि राहुल दौड़ में भी हिस्सा लेंगे। कांग्रेस के अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस मैराथन का आयोजन अनुसूचित जनजाति विभाग कर रहा है। इसकी शुरुआत मंडी हाउस से होगी और समापन 26, अलीपुर रोड स्थित आंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक पर होगा। मैराथन में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे।गौतम ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मैराथन को हरी ...