प्रयागराज, अप्रैल 15 -- नगर निगम के सफाईकर्मियों ने बाबा साहेब के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। नगर निगम सफाई मजदूर यूनियन की ओर से बुधवार को नगर निगम के तुलसी पार्क में आयोजित जयंती समारोह में महापौर उमेश चंद्र गणेश केशरवानी ने कहा कि बाबा साहेब के मूल्यों को जमीन पर लाने के लिए हमें एकजुट होना पड़ेगा। जमीन तक पंहुचाना होगा। यूनियन के सचिव क्रांति शुक्ला ने कहा कि जातिवादी ताकते बाबा साहेब को मूर्ति तक सीमित रखना चाहती हैं, जबकि उन्होंने कहा था कि आर्थिक और राजनीतिक आजादी बेमानी हो जाएगी जब तक हम सामाजिक असमानता का समूल नाश नहीं कर देते। यह भी पढ़ें- जयंती पर बाबा साहेब को किया याद यूनियन अध्यक्ष प्रदीप ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान हरेंद्र यादव, जगन लाल, दृग नारायण, रामू, सुनील, विनोद कुमार, गुड्डू शाह, रामप्रवेश, श्याम बाबू, रघु...