गंगापार, अप्रैल 14 -- भारतगंज, हिसं। मंगलवार को क्षेत्र में एक ओर जहां अवकाश के चलते अधिकांश विद्यालय बंद रहे, वहीं केवलपुर (मांडा) स्थित मोहम्मद यासीन इंटर कॉलेज में विशेष पहल करते हुए विद्यालय खोलकर भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। अध्यक्षता प्रबंधक मैनुद्दीन अंसारी ने की। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से आमंत्रित कर उनके बीच बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।अध्यापक लालजी कनौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा को जीवन का सबसे बड़ा हथियार बताया। समाज में समानता, न्याय तथा अधिकारों की स्थापना के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। यह भी पढ़ें- गोंड आदिवासी संघ ने मनाई डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपनाकर...