बेगुसराय, अप्रैल 10 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में शुक्रवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के जयंती समारोह को सफल बनाने को लेकर बैठक जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा की अध्यक्षता में की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि अंबेडकर जयंती के अवसर पर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की जाएगी। माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके साथ ही दलित बस्तियों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जयंती के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर उनके विचारों का प्रचार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.