हरिद्वार, अप्रैल 13 -- संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर टीबडी स्थित आंबेडकर पार्क में कांग्रेस ने सोमवार देर शाम कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शिरकत कर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है। गोदियाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डॉ. आंबेडकर के विचारों को घर-घर तक पहुंचाएं और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। यह भी पढ़ें- पूरे यूपी को आंबेडकरमय करने की तैयारी, दलितों को संदेश के लिए हर व...