रुद्रपुर, अप्रैल 20 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को 'संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान' के तहत जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहेब के विचारों और उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। संगोष्ठी का उद्देश्य डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन मूल्यों, संघर्षों और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित करना रहा। मुख्य वक्ता काशीपुर जिला प्रभारी पुष्कर काला ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुंवर, ज...