मऊ, अप्रैल 15 -- मऊ, संवाददाता। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोह शहर से लगाए ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। दोहरीघाट संवाद के अनुसार क्षेत्र के दोहरीघाट कस्बा, फरसरा खुर्द, गोंठा, इब्राहिमाबाद, नईबाजार, कोरौली, ठाकुर गांव, बुढावर, दोहरीघाट कस्बा, सियरहि, कादीपुर सहित अन्य गांवों में धूमधाम से मनाई गई। उसरी बुजुर्ग गांव स्थित डॉ.आंबेडकर की प्रतिमा पर ग्राम प्रधान मोहित यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर नमन किया। फरसरा खुर्द में ग्राम प्रधान पन्नेलाल गौतम ने कहा कि निर्माता, समाज सुधारक डा.भीमराव आंबेडकर एक राष्ट्रीय नेता थे। यह भी पढ़ें- हर्षोउल्लास के साथ जिले भर में मनाई गई डा. आ...