अररिया, दिसम्बर 7 -- अररिया, संवाददाता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर डीएम अनिल कुमार अनुमंडल कार्यालय परिसर में बाबा साहेब के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित जिला स्तरीय सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी बाबा साहेब के महान योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अररिया सहित समाहरणालय परिसर के विभिन्न कार्यालयों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब के सामाजिक समरसता, समानता और न्याय पर आधारित विचारों को आत्मसात करने का संकल्प व्यक्त किया गया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.